बाबूलाल मरांडी बयानबाज़ी बंद करें, दिल्ली जाकर निर्मला सीतारमण से किसानों का हक़ माँगें : डॉ. इरफान अंसारी

M भारत 24 news live
0

 

बाबूलाल मरांडी बयानबाज़ी बंद करें, दिल्ली जाकर निर्मला सीतारमण से किसानों का हक़ माँगें : डॉ. इरफान अंसारी


रांची। धान क्रय और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता के बयानों पर विभागीय मंत्री ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मरांडी के बयान न सिर्फ तथ्यहीन और भ्रामक हैं, बल्कि किसानों के मुद्दे पर उनकी राजनीतिक हताशा को भी उजागर करते हैं।


डॉ. अंसारी ने कहा कि धान क्रय का लक्ष्य विभागीय मंत्री होने के नाते उन्होंने स्वयं तय किया है और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उसे हासिल करेगी। पिछले वर्ष भी जुलाई तक धान क्रय हुआ था और इस वर्ष भी पर्याप्त समय शेष है। कई जिलों में धान क्रय की स्थिति संतोषजनक है।


एमएसपी के सवाल पर उन्होंने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड को इस मद में राशि देना बंद कर दिया गया है। डॉ. अंसारी ने मरांडी को खुली चुनौती दी कि अगर किसानों से सच में लगाव है तो बयानबाज़ी छोड़कर दिल्ली जाएँ और केंद्रीय वित्त मंत्री से झारखंड के किसानों का हक़ लेकर आएँ।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default