विश्व हिंदी दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल में भव्य आयोजन

M भारत 24 news live
0

 

विश्व हिंदी दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल में भव्य आयोजन


रांची। रांची आंचलिक कार्यालय द्वारा विश्व हिंदी दिवस अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा उप आंचलिक प्रबंधक बनिता मोहापात्रा के कुशल नेतृत्व में हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व को उजागर करना और इसके व्यापक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा।


इस अवसर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में आंचलिक प्रबंधक ने हिंदी के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी स्वाति प्रसाद ने किया। 

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default