ईंधन कटऑफ स्विच में खराबी की खबरें भ्रामक, उड़ान पूरी तरह सुरक्षित रही : एयर इंडिया

M भारत 24 news live
0

 
ए आई तस्वीर


ईंधन कटऑफ स्विच में खराबी की खबरें भ्रामक, उड़ान पूरी तरह सुरक्षित रही : एयर इंडिया


नई दिल्ली। एयर इंडिया की बोइंग बी787-8 विमान (वीटी-एएनएक्स) में ईंधन कटऑफ स्विच की कथित खराबी से जुड़े समाचारों पर स्पष्टीकरण देते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि उड़ान के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं पाई गई। यह विमान 01 फरवरी 2026 को उड़ान एआई-132 (लंदन–बेंगलुरु) का संचालन कर रहा था।


लंदन में इंजन स्टार्ट के समय चालक दल ने पाया कि हल्का ऊर्ध्वाधर दबाव देने पर ईंधन नियंत्रण स्विच दो बार “रन” स्थिति में मजबूती से लॉक नहीं हो रहा था। तीसरे प्रयास में स्विच सही तरीके से “रन” में लॉक हो गया और इसके बाद स्थिर रहा। उड़ान से पहले भौतिक जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि स्विच पूरी तरह सुरक्षित है। उड़ान के दौरान किसी भी प्रकार का असामान्य इंजन पैरामीटर, चेतावनी या वार्निंग दर्ज नहीं हुई और उड़ान सुरक्षित रूप से संपन्न हुई।


बेंगलुरु में लैंडिंग के बाद इस विषय की सूचना पीडीआर में दर्ज की गई। एयर इंडिया ने इस मामले को आगे मार्गदर्शन के लिए मेसर्स बोइंग को सौंप दिया। बोइंग द्वारा सुझाए गए परीक्षणों के आधार पर एयर इंडिया इंजीनियरिंग ने दोनों ईंधन कटऑफ स्विच को संतोषजनक पाया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गलत कोण से बाहरी बल लगाने पर स्विच फिसल सकता है, जबकि सही प्रक्रिया में वह पूरी तरह सुरक्षित रहता है। सभी परीक्षण डीजीसीए अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए। 


एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गलत प्रक्रिया पर आधारित बताया है। वहीं एयरलाइन को सलाह मिली है कि वह अपने चालक दल के सदस्यों को फ्यूल कट ऑफ स्विच का संचालन करने के लिए बोइंग द्वारा अनुशंसित प्रक्रिया की जानकारी दें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!