बजट समावेशी, पर झारखंड के लिए स्पष्ट रोडमैप का अभाव : आदित्य मल्होत्रा

M भारत 24 news live
0


 

बजट समावेशी, पर झारखंड के लिए स्पष्ट रोडमैप का अभाव : आदित्य मल्होत्रा


रांची, 01 फरवरी 2026: केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि बजट में हेल्थ, टूरिज्म, आयुर्वेद, बच्चियों के छात्रावास, छोटे शहरों का विकास, जीवनरक्षक दवाओं में छूट, जलमार्ग, स्पीड कॉरिडोर, बुद्धिस्ट सर्किट और उत्पादन प्रोत्साहन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं, जो समग्र रूप से सकारात्मक हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की स्पष्ट रूपरेखा सामने नहीं आई है, जो विस्तृत अध्ययन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


उन्होंने कहा कि झारखंड के परिप्रेक्ष्य में जलमार्ग, खनिज आधारित विकास और स्पीड कॉरिडोर को अपेक्षित महत्व नहीं मिला है, जबकि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में झारखंड अपनी अपार संसाधन क्षमता के साथ अहम भूमिका निभा सकता है। रांची में निमहांस-2 की स्थापना को उन्होंने स्वागतयोग्य बताया। साथ ही मांग की कि प्रस्तावित तीन आयुर्वेद संस्थानों में से एक झारखंड में स्थापित किया जाए, जिससे मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिले और राज्य राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उभर सके।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!