नशा उन्मूलन पर डालसा, रांची का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया सशक्त संदेश

M भारत 24 news live
0

 

नशा उन्मूलन पर डालसा, रांची का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया सशक्त संदेश

रांची | 10 जनवरी 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा नशा उन्मूलन को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नालसा की ‘डॉन योजना–2025’ के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 05 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा है।

यह अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायायुक्त, रांची के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 को नालसा की एसओपी के अनुरूप युवाओं की डिजिटल पहुंच को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन जागरूकता और मीडिया समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टर, वीडियो और इन्फोग्राफिक्स का व्यापक प्रसार किया गया। व्हाट्सएप ग्रुप, वेबसाइट्स तथा स्थानीय प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से नशामुक्ति से जुड़े संदेश बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाए गए। साथ ही ‘डॉन योजना–2025’ से संबंधित समाचार लेख और साक्षात्कार प्रकाशित कर हेल्पलाइन नंबर एवं सहायता संसाधनों की जानकारी डिजिटल माध्यमों से साझा की गई।

नशा उन्मूलन अभियान के तहत रांची दूरदर्शन पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने साक्षात्कार एवं वाद–विवाद कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्ति और नालसा ‘डॉन योजना–2025’ पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मध्यस्थ मधुकर एवं लाइफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा भी उपस्थित रहे। वहीं रेडियो सिटी एफ.एम. चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार के माध्यम से आमजनों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर.जे. सैंकी और आर.जे. मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अतिरिक्त, 10 जनवरी 2026 को पहाड़ी मंदिर परिसर में नालसा ‘डॉन योजना–2025’ के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति अभियान की जानकारी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की गई। नाटक दल का निर्देशन एवं अभिनय अशोक गोप ने किया, जबकि कलाकारों में हिमांशु, रोहित, धर्मेंद्र कश्यप, सुमंत, वर्षा एवं शर्मिष्ठा शामिल रहे। कलाकारों के सशक्त अभिनय ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

डालसा सचिव राकेश रौशन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!