संतोष मांझी हत्याकांड मे गिरफ्तार हुए अपराधी

M भारत 24 news live
0

 


लोहरदगा। पिछले दिनों कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडू बाजार टांड़ के संवेदक संतोष कुमार मांझी उर्फ मंगलू की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद कुडू पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया था। इस कांड के उद्भेदन को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक (भा०पु० से०) वेदांत शंकर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा टोप्पो के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित एसआईटी टीम ने मामले का उदभेदन करते हुए हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता व इसमें शामिल सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने साजिशकर्ता, हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन अपराधियो समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आये अपराधी की पहचान मुख्य साजिशकर्ता सत्यजीत कुन्दन, रितेश कुमार भारती, शूटर विजय राम पवार, अमन सिंह के रूप में किया है। घटना में प्रयुक्त मोबाईल, हत्या के षड्यंत्र में मिले पैसे एवं घटना में प्रयोग किये गये कार एवं मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।
इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने पत्रकारों को बताया कि हत्याकांड का मुख्य कारण अवैध संबंध में उपजा शक है। मुख्य साजिशकर्ता सत्यजीत कुंदन ने अपनी पत्नी का अवैध संबंध सन्तोष मांझी से होने के शक के कारण उसकी हत्या की साजिश रची। इसके लिए वो रांची से शूटरों को बुलाया था। इस काम मे उसकी मदद रितेश कुमार भारती किया था। कांड के उदभेदन को लेकर तकनीकी शाखा की मदद लिया गया था। इस हत्याकांड में कुल छह अपराधी शामिल थे जिसमे चार की गिरफ्तारी हो गई है बाकी दो फरार है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराधियों ने पुलिस के समक्ष संतोष कुमार मांझी उर्फ मंगलू की आपसी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार किया है। एसआईटी टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सदर थानेदार अनिल उरांव, कुडू थानेदार विश्वजीत कुमार सिंह, धनन्जय कुमार पासवान पुलिस केन्द्र, होलिका तिग्गा तकनिकी शाखा शामिल थे। इनके अलावा दिनेश प्रसाद मेहता, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, प्रशान्त गौरव, राजेश उरांव, बिनोद कुमार सिंह, जावेद अख्तर, निरज कुमार मिश्रा तकनिकी शाखा, निर्मल मार्शल मिंज, राजू महतो, विपिन हजाम,ललित उरांव तकनिकी शाखा, कौशल यादव तकनिकी शाखा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!