स्पर्श अभियान से कुष्ठ मुक्त रांची की पहल, 30 जनवरी से घर-घर दस्तक

M भारत 24 news live
0

 

स्पर्श अभियान से कुष्ठ मुक्त रांची की पहल, 30 जनवरी से घर-घर दस्तक


रांची, 29 जनवरी: जिले में कुष्ठ उन्मूलन को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 30 जनवरी से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है, जो 13 फरवरी 2026 तक चलेगा। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि इस अवधि में सभी प्रखंडों के गांव-गांव में जनजागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण और ग्राम गोष्ठियां आयोजित होंगी। इसके बाद 9 से 23 मार्च तक घर-घर सर्वे कर छिपे मरीजों की पहचान की जाएगी, खासकर उन गांवों में जहां वर्षों से कोई केस सामने नहीं आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुष्ठ कोई छुआछूत की बीमारी नहीं, बल्कि पूरी तरह ठीक होने वाला रोग है। समय पर जांच और नियमित दवा से मरीज स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। अभियान का मुख्य लक्ष्य है—भेदभाव खत्म करना, शुरुआती पहचान बढ़ाना और जनभागीदारी से रांची को कुष्ठ मुक्त बनाना।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!