मोहर्रम पर टंडवा में निकली भव्य ताजिया जुलूस, 'या हुसैन' के नारों से गूंजा बाजार

M भारत 24 news live
0


मोहर्रम पर टंडवा में निकली भव्य ताजिया जुलूस, 'या हुसैन' के नारों से गूंजा बाजार


चतरा/टंडवा: टंडवा प्रखंड में मोहर्रम पर्व के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार को भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। पूरे क्षेत्र में "अल्लाहु अकबर" और "या हुसैन, या हुसैन" के गूंजते नारों के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे जोश और अकीदत के साथ जुलूस में भाग लिया। ताजिया जुलूस टंडवा के विभिन्न मोहल्लों से होकर टंडवा बाजार टांड़ पहुंचा, जहां पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं एवं युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान छोटे-बड़े और ऊंचे आकर्षक ताजिए तथा निशान (झंडे) श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रतिभागियों ने लाठी, भाला एवं अन्य पारंपरिक युद्धक कलाओं का अनुशासित और मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


लाठी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) देवलाल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक रामजीत सिंह, समाजसेवी सुभाष दास तथा मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने प्रतीकात्मक रूप से लाठी खेलकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मोहर्रम के संदेश को शांति, त्याग, साहस और मानवता का प्रतीक बताते हुए समाज में भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


मोहर्रम के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग: अंचल निरीक्षक प्रकाश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुजीत कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा, गणेश गुप्ता, राजेंद्र नायक, जागेश्वर दास, विकास मालाकार सहित मुहर्रम कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


रिपोर्टर- तारकेश्वर गुप्ता

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!