भाजपा लोहरदगा जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संकल्प पत्र की व्याख्या की

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी जिला लोहरदगा द्वारा नगर मंडल स्थित अटल भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया. कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा संगठन लोहरदगा जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र संकल्प पत्र आम लोगों के सुझाव से बनाया गया है। इसमें कुल 15 लाख सुझाव प्राप्त हुए उसमें से नमो एप एवं वीडियो के माध्यम से 10 लाख सुझाव प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी बिगत 10 वर्षों में जितने भी संकल्प जनता के बीच लिए थे वह मोदी जी के नेतृत्व में पूरी कर चुके हैं और यही कारण है कि मोदी जी की गारंटी यानी गारंटी की गारंटी हम सभी देते हैं। जिस प्रकार से बड़े पैमाने पर बनाई गई योजनाएं एवं उस योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर हुआ हैं। इससे आम गरीब जनता एवं सभी वर्गों को लाभ मिला है, समाज में बैठे हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंची है । ठीक उसी प्रकार से आगामी देश की प्रगति के लिए देश के किसान , युवा, महिलाओ , रेल क्षेत्र, धर्म एवं संस्कृति विकास योजना बनी है। युवाओं के लिए पेपर लीक की समस्या भविष्य के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन गया है इसे देखते हुए भाजपा ने कहा है कि हमने भारत सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है अब हम इस कानून को शक्ति से लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे। ताकि सरकारी भर्तियां समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कर पाएं। साथ युवाओं के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग विस्तार ,स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन , मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार के अधिक अअवसर  बढाना है. इनफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार में अवसर, उद्यमिता के भावना को बढ़ावा देगी। वहीं किसानों के लिए ₹6000 प्रति वर्ष सहायता प्रदान की है जिससे किसान मजबूत हुए हैं. आने वाले दिनों में श्री अन्य विश्व सुपर फूड के रूप में स्थापित किया जाएगा. अनुसंधान और जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगी. सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा साथ ही सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत  पर्याप्त भंडारण की क्षमता का विकास किया जाएगा। कीटनाशक के प्रयोग सिंचाई सॉइल हेल्थ मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि डिटेल लाइट की लॉन्चिंग होगी। वहीं महिलाओं को सग को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा महिला सग उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। सत्तर वर्ष से अधिक सभी को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा। दिव्यांग्य और किन्नरों को योजनाओं में प्राथमिकता, आवास योजना की लक्षयों बढ़ोत्तरी, महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किए जाएंगे. महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय का निर्माण और रखरखाव की सुविधा सरकार देगी वहीं एनीमिया , स्तन कैंसर ,ऑस्टियोपोरोसिस ,सर्वाइकल कैंसर इस समस्याओं का विशेष ध्यान देकर महिलाओं के स्वास्थ्य जीवन के लिए अधिक प्रयास से एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता दूर किया जाएगा। रेल के क्षेत्र में भी कई प्रकार की सुविधाओं को और भी बढ़ाएगी. कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार होगा. टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रथानता की ओर कार्य कर रही है . विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण होगा । 1300 रेलवे स्टेशन का विश्व स्तरीय मानकों पर पूर्ण विकास हो रहा है इस परियोजना विस्तार उन सभी बड़े और मध्य आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा उसका एक उदाहरण जिला का रेलवे स्टेशन है जो कि पिछले 2014 के बाद जिस प्रकार से विकास हुआ वह जनता के समक्ष है.  यह स्टेशन लगभग सुविधा उपलब्ध हैं कार्य अभी भी जारी है राजधानी जैसी एक्सप्रेस ट्रेन लोहरदगा में रुकना एक सपने को पूर्ण होने के समान है। वही धर्म और संस्कृति को लेकर विभाजन जनता पार्टी लगातार धर्मस्थल पर कई कॉरिडोर निर्माण एवं क्षेत्रीय कलाओं को अवसर प्रदान कर रही है। वहीं विपक्ष के घोषणा पत्र केवल घोषणाओं तक सीमित रह जाती है इसका जीता जागता उदाहरण हमारा प्रदेश है जहां केवल जल, जंगल, जमीन के नाम पर राजनीति करने वाले लोग इस आम गरीब आदिवासी का जमीन छीनकर राज्य के मुख्यमंत्री ही जेल में कैद है। भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज को एक पहचान दी है उसके समग्र विकास के लिए उनके उपयोग में ले जाने वाली चाहे वह खाद्य सामग्री हो शिक्षा का क्षेत्र हो सभी को सुदृढ़ करने का कार्य किया है। आज हर एक आदिवासी भी अपने हक का लाभ सीधे जन धन खाते के माध्यम से बिना बिचौलियों के लाभ पा रहे हैं। सरकार इसीलिए तुष्टिकरण की नीतियों को खत्म करने के लिए समान नागरिक संहिता को लागू करने का वादा किया है। ताकि सभी समाज में समानता आ सके। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी पशुपतिनाथ पारस एवं सोशल मीडिया प्रभारी सेजल कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!