भाजपा की कैरो प्रखंड में कलस्टर बैठक

M भारत 24 news live
0

 

कैरो / लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय एवं नरौली में भारतीय जनता पार्टी के कलस्टर बैठक भाजपा के कैरो प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव की अध्यक्षता में हुई जिसमें कैरो प्रखंड के सभी शक्ति केंद्र एवं पंचायत के संयोजक और सह आयोजक  के साथ - साथ बूथ संयोजक भी उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू ने कहा कि बूथ संयोजक तथा पन्ना प्रमुख के साथ मिलकर एक - एक वोटर के पास जा कर केंद्र सरकार की लाभकारी योजना की जानकारी देना है एवं वर्तमान में झारखंड सरकार की भ्रष्टाचारी नीति से अवगत करने की आवश्यकता है। प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है एवं कार्यकर्ता ही भाजपा के रीढ़ है। सभी कार्यकर्ताओं को केवल और केवल अपना बूथ जीतानाहै, बस हम लोकसभा जीत जाएंगे । मौके पर अजजा मोर्चा प्रर्देश सदस्य बजरंग उरांव, कैलाश महतो, राजेंद्र महतो, बिशेश्वर प्रसाद दिन, दिलीप सिंह, मनिद्र साह ,गोबिंद महतो , बिनोद रबीदास, नासिर आलम, फलिन्दर रबीदास ,सुगेन्दर शाह , रामलखन साहू, पीताम्बर साहू, गोबिंद महतो ,सुखन उराव, लछमी सिंह, शिव उराव, सुशेन महतो, बिदेशी रबीदास, मनबोध हजाम ,संजय महली, ओम सोनी अतोष साहू ,अनिल महतो, अनिल हजाम आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!