कुडू थाना में ईद व सरहुल को ले शांति समिति की बैठक आयोजित
लोहरदगा/कुडू: कुडू थाना परिसर में ईद व सरहुल को लेकर अंचलाधिकारी मधुश्री मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अंचलाधिकारी मधुश्री मिश्रा ने शांति समिति के सदस्य व आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार में एक-दूसरे की आस्था का ख्याल रखें और सभी लोग आपस मे मिलजुलकर खुशीयों के साथ पर्व त्योहार मनाएं और भाईचारे का परिचय दें। ईद एवं सरहुल का पर्व एक साथ मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। साथ ही नवरात्रि ,हिन्दू नववर्ष भी है सभी पर्व त्योहार आपस मे मिलजुलकर मनाए। कुडू थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी शांति पूर्वक सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोग शांति भंग करने के उद्देश्य से अफवाह न फैलाएं ,साथ ही कहा कि नशापान पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। असमाजिक तत्वों पर प्रखंड प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी। शांति समिति के सदस्यों और आम जनों से भी पर्व पर क्षेत्र के माहौल के बारे में जानकारी ली गई। मौके पर कुडू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी ने कहा कि ईद ओर सरहुल को आपस मे मिलजुलकर मनाए। आदिवासी छात्र संघ जिला अध्यक्ष अवधेश उराँव ने कहा कि सरहुल ओर ईद त्योहार को मिलजुलकर मनाए साथ ही सरहुल शोभा यात्रा के संबंध में भी जानकारी दी। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा कुडू सचिव जतरु उराँव, जतरु उरांव ने कहा कि सरहुल ओर ईद त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाए। मौके पर कुडू अंचलाधिकारी श्रीमती मधुश्री मिश्रा, कुडू थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो, कुडू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, जिला बिससूत्री सदस्य संगीता उराँव, बिजली विभाग कुडू के कौशल किशोर राम, आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, वरिष्ट भाजपा नेता धीरज प्रसाद, आदिवासी छात्र संघ जिला अध्यक्ष अवधेश उराँव, कॉंग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला उपाध्यक्ष कमरुल इस्लाम, आजसू प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान, विश्व हिंदू परिसद कुडू प्रखंड अध्यक्ष, विकास शाहदेव, कुडू सदर समशेर खान, आदिवासी छात्र संघ कुडू प्रखंड अध्यक्ष अमित उराँव, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा कुडू सचिव जतरु उराँव,मुखिया लावागाई पंचायत ललिता देवी, कुडू मुखिया सुषमा देवी, पंचायत समिति सदस्य मकनी उराइन, उप मुखिया चंदलासो पंचायत अखिलेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य राम उराँव,संजय कुमार तिलक कोंग्रेसी नेता मुनीम अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार,मंजीत उराँव,रोजमत अंसारी, देवी पाहन,महावीर भगत, ब्रजेश कुमार शाही, महाबीर उरांव,असलिम खान, शुशील उराँव, खुर्सीद खान, हलीम अंसारी, असगर खान, राम सागर भंडारी, सुनील कुमार राम,परमेश्वर महतो, अरबिंद यादव, महाबीर राम, शिवनंदन साहू, मो.मुस्तफा सहित शान्ति समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
No comments
Post a Comment