राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से झारखंड की जनता त्राहिमाम : बिंदेश्वर उरांव

M भारत 24 news live
0

भंडरा : भाजपा का  प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व जनआक्रोश रैली के तहत एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया गया। धरनाप्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सोनी,भाजपा अनुचूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने संयुक्त रूप से किया। भाजपाइयों के द्वारा मसमानो मोड़ से रैली निकाल कर  प्रखंड परिसर में धरना परदर्शन किया गया।महा धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा अनुचुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पे प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव  ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार गठबंधन सरकार नही यह ठग बंधन की सरकार है इस सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से झारखंड की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। इस वर्तमान ठग बंधन सरकार को हटाना है झारखंड को बचाना है. वर्तमान सरकार ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है हाल यह hao कि झारखंड में किसी भी सरकारी दफ्तर मैं बिना चढ़ावे के आमजन का कोई काम नहीं हो रहा है आगे उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में अफसरशाही हावी है जनता परेशान है और सरकार प्राकृतिक संसाधनों को लूटने में लगी है। वही पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकिशोर साहू ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जन विरोधी सरकार के शासन काल मे सिर्फ और सिर्फ लोगो को लूटने का काम कर रही है। कार्यक्रम में कई अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में राज्य सरकार को गरीब,किसान विरोधी बताते हुए कहा कि राज्य राज्य सरकार सभी विकास योजनाएं में लुट मचाया हुए है । अबुवा आवास में पूरे राज्य की गरीब जनता से करोड़ो रुपए लूट लिया गया । सरकार के संरक्षण में लूट की जा रही है ।  वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई मांगो को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर केदार साहू,राजकिशोर साहू,रामविलास साहू,राजेश साहू,चंदन गुप्ता,रामकुमार साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गुलाम मुस्तफा,अख्तर अंसारी, वीना देवी,गीता उरांव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!