भाजपा की प्रखंड कार्यसमिति की बैठक

M भारत 24 news live
0

 

कैरो / लोहरदगा: प्रखण्ड मुख्यालय देवी मण्डप के प्रांगण में  कैरो प्रखण्ड अध्यक्ष लखन उरांव की अध्यक्षता में प्रखण्ड कार्यसमिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में आने वाले लोकसभा और विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रत्यासी को जीत दिलाने और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि पार्टी संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वपरि हैं, कार्यकर्ताओ के बलबूते ही कोई भी पार्टी, संगठन बुलन्दियों को छूती है. हमसभी को मिलजुलकर काम करना है ताकि लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी बूथों से हमारी पार्टी की जीत हो सके.हम सबको प्रयास करना है कि कैरो प्रखंड में पड़ने वाले सभी बूथों से भारतीय जनता पार्टी को जीत मिले। इस अवसर पर पूर्व में कैरो प्रखंड के एक-एक बूथ में प्राप्त मतों के बारे में जानकारी दी गई।प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में है पहले भी प्रखण्ड क्षेत्र में बढ़त बनाते रहे है इसबार भी हमसब मिलकर काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को प्रखण्ड क्षेत्र से अप्रत्याशित बढ़त दिलाने का काम करेंगे। वंही जानकारी दिया कि प्रखंड के सभी पंचायत के प्रमुख एवं पंचायत के सदस्यों के साथ 16 मार्च  को बूथ शसक्ति करण को लेकर बैठक की जाएगी, जिसमे सक्ति केंद्र संजोजक कैरो, राजेंद्र महतो, सादबे कैलाश महतो, हनहट मोहन साहू गुड़ी बजरंग उराव, गजनी नजीर आलम खान, नरौली बिशेश्वर प्रसाद दिन सभी को जिम्मेदारी दी गई। मौके पर श्रवण मुंडा ,रामबुझावन गुप्ता ,दीपक साहू नासिर आलम ,गोबिंद महतो ,सुखन उरांव, दीपक शुक्ला ,शिवचरण तुरी ,संजीव शुक्ला ,कुलदीप सिंह ,सुगेंद्र शाह राधेश्याम साहू ,संजय महली ,लाला उरांव, प्रदीप लोहरा ,अनिल महतो ,फलिन्दर रविदास ,अनिल ठाकुर ,बिदेशी रविदास, सतेशर सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!