प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा : लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पतरा टोली में प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को जप्त कर जांच में जुट गई। मामले पर सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस एवं स्कूटी को जब्त करते हुए एक युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया है। वहीं थाने में मामले को रफा दफा करने के लिए क्षेत्र के लोग जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के एक युवक तेज गति से स्कूटी में एक स्कूली छात्रा को धक्का मार कर भाग रहा था, तभी अनियंत्रित होकर स्वयं गिर गया. जब वहां पर आसपास के लोग जुटे तो देखा गया कि एक बोरा में 15 से 20 किलो प्रतिबंधित मांस पड़ा हुआ है,तभी पुलिस को खबर की गई। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोग थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे. उधर गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले पर थाना प्रभारी से यह पूछे जाने पर की क्या कारवाई की जायगी. थाना प्रभारी रत्नेश कुमार ठाकुर ने कुछ भी कहने से इंकार किया.

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!