21 हजार महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप एवं वैदिक यज्ञ आयोजित

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा। स्थानीय अखौरी कॉलोनी स्थित सिद्धिविनायक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर 21 हजार महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा विद्वान डॉ अशोक आचार्य की अगुवाई में संचालित हुई। महिलाओं, पुरुषो एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मंत्र जाप किये। महामृत्युंजय मंत्र के द्वारा आहुति भी प्रदान किया गया। इस सामूहिक अनुष्ठान का उद्घाटन आजसू पार्टी के नीरू शांति भगत एवं कॉलोनी के सम्मानित सदस्य गण मिलकर दीप प्रज्वलन कर किया । मत्रों का पाठ स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया। डॉ अशोक आचार्य ने यज्ञ में भक्तों  आध्यात्मिक एवं  मंत्र का मेडिकल साइंस में भी महत्व को समझाएं। पूर्णाहुति के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। वही शनिवार को दोपहर से भंडारा का आयोजन भी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default