हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिवालय

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा : लोहरदगा में महाशिवरात्रि का त्योहार पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। महाशिवरात्री को लेकर शिवालयों में विशेष रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजा अर्चना भव्य तरीके से किया गया। शिवरात्री को लेकर स्थानीय प्रमुख शिवालयों में भक्तों की उमडी भीड से दिन भर मेला लगा रहा। शिवालयों में हर हर महादेव, " ऊँ नमः शिवाय" की मंत्र ध्वनियां गूंजती रही। अहले सुबह से ही स्थानीय शिवालयों एवं देवालयों में शिवभक्तों की भीड पूजा अर्चना के लिए उमडती रही। शाम शहर के महादेव आश्रम स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर से शिवभक्तों और गणों के साथ शिव बारात निकाली गयी। बारात में भगवान शिव की प्रतिमा को दुल्हें के रूप में श्रृंगार कर बिराजमान किया गया। बारात में शामिल भक्त गणों की वेषभूषा बना कर नाचते गाते चल रहे थे। जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा बारात में शामिल में शिवभक्तों का गर्मजोशी और श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। महादेव आश्रम से शिव बारात निकल कर तिवारी दुरा हटिया गार्डेन, चन्द्रषेखर आजाद चौक, थाना चौक, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार होते हुए इस्ट गोला रोड होते हुए देवी मण्डप पहुंचा। देवी मण्डप परिसर में शिव बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। रात्रि शिव आराधना, शिव पार्वती विवाह के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इधर इस्ट गोला रोड स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कई विद्वान पुरोहितो द्वारा महादेव व पार्वती की प्रतिमा विवाह मंडप स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म अदाएगी किया गया। वहीं शिव बारात को लेकर प्रशासन काफी चौकस नज़र आया। जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!