निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चमरा लिंडा ने भरा पर्चा त्रिकोणीय मुकाबला के आसार

M भारत 24 news live
0

 

गुमला : लोहरदगा लोकसभा का चुनावी मैदान में अंततः गठबंधन धर्म के मिथ्या को तोड़ते हुए चमरा लिंडा ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर मुकाबला को रोचक बना दिया है। चमरा के चुनावी मैदान में पर्चा दाखिल करते ही यहां त्रिकोणीय मुकाबला के आसार उत्पन्न हो गए है। इससे पूर्व चमरा लिंडा झामुमो और कांग्रेस के गठबंधन को ताक में रखते हुए 22 अप्रैल को अपने प्रतिनिधि शिवराम कच्छप के द्वारा लोहरदगा लोकसभा सीट का निर्दलीय पर्चा खरीदा था। इधर लोहरदगा लोकसभा सीट में बीजेपी की ओर से समीर उरांव ताल ठोक रहे हैं और उन्होंने गुजरात के सीएम की मौजूदगी में नामांकन का पर्चा भरा। तो वहीं दूसरी ओर गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत भी चुनावी रण में कूद चुके हैं। मगर वे अब भी पर्चा दाखिल नही किये है। ज्ञात हो कि राज्य में एक तरफ झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है तो वहीं इसके विपरीत लोहरदगा लोकसभा सीट में झामुमो के ही बिशनपुर विधायक चमरा लिंडा निर्दलीय लोकसभा में उतरकर सभी के नींद में खलल डाल दी है। चमरा लिंडा के इस कदम से लोहरदगा लोकसभा चुनावी माहौल और भी गरम हो गया है। चमरा लिंडा गुमला जिले में आदिवासियों के बीच अच्छे पकड़ वाले नेता माने जाते हैं। विधानसभा के चुनाव में कई बार वे अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए अपना विजय का पताका फहरा चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी चमरा लिंडा अपना दम दिखा चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सुदर्शन भगत 226666 वोट के साथ में प्रथम स्थान पर थे। वहीं कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव 220177 वोट के साथ दूसरे स्थान पर थे। जबकि चमरा लिंडा 118355 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर थे। चमरा लिंडा के मजबूत पकड़ को देखते हुए कई के नींद उड़ गए हैं। अब देखना होगा कि लोहरदगा लोकसभा सीट का ताज किसके सिर पर सजता है। लोकतंत्र के इस महापर्व का सर्व जनता जनार्दन होती है। लोहरदगा लोकसभा की जनता किसको यह ताज पहनाती है यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा। वैसे देखा जाए तो आजादी के बाद से लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से अब तक 16 लोगों ने यहां का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें सर्वप्रथम 1957 में झारखंड पार्टी के इग्निस बैक थे। 1961 में एस. डब्लू. ए. पार्टी के डेविड मुंजनी।  उसके बाद कांग्रेस के कार्तिक उरांव। जनता पार्टी के लालू उरांव। भारतीय जनता पार्टी के ललित उरांव। कांग्रेस के ही सुमती उरांव व इंद्रनाथ भगत। बीजेपी के प्रो. दुखा भगत। कांग्रेस के रामेश्वर उराव तथा तीन चुनाव से लगातार हैट्रिक मारे भाजपा के सुदर्शन भगत ने यहां का प्रतिनिधित्व किया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!