भंडरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

M भारत 24 news live
0

 


भंडरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कसपुर टंगरा टोली में अवैध महुआ शराब चुलाई के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने छापामारी की और कई क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया। पुलिस की धमाचौकड़ी देख उक्त गोरखधंधे में शामिल लोग भागने में सफल रहे। भंडरा पुलिस ने कसपुर टंगरा टोली गांव निवासी मंगरी उरांव पति स्व पचो मुंडा घर छापेमारी कर जावा महुवा को नष्ट किया साथ ही मंगरी मुंडा के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के मामला दर्ज कर अग्रतर करवाई में जुट गई है । छापामारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अरबिंद कुमार सिंह कर रहे थे। उनके साथ स्थानीय चौकीदार तथा पुलिस बल के जवान थे।  पुलिस की उक्त कार्रवाई से अवैध शराब चुलाई करनेवालों तथा बेचनेवालों में हड़कंप देखा जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब ठीकानों पर सख्ती जारी रहेगी। इस धंधे में शामिल लोगों व शराबियो को हवालात की भी हवा खानी पड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default