केंद्रीय महावीर महावीर मंडल सेनहा के अध्यक्ष बने जितेंद्र महतो व उपाध्यक्ष उज्जवल शुक्ला।

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा / सेनहा :  केंद्रीय महावीर मंडल सेनहा की बैठक भोला साहू की अध्यक्षता में बुधवार देर रात सती मंदिर प्रांगण में वर्ष 2024 श्री रामनवमी पूजा सह भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा एवं अस्त चालन प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न किए जाने को लेकर बैठक आहूत की गई।जिसमें पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई समिति का पुनर्गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लाया गया। जिसमें इस वर्ष 2024 में समस्त कार्यक्रम संपन्न किए जाने हेतु जितेंद्र महतो को अध्यक्ष सर्वसमिति से बनाया गया और बैठक में समिति का विस्तार भी किया गया. अध्यक्ष: जितेंद्र महतो कार्यकारी अध्यक्ष: नवीन कुमार साहू, उपाध्यक्ष: उज्जवल शुक्ला,अजय महतो,रितेश महतो अशोक यादव,रितेश यादव, सचिव:अरविंद कुमार सह_सचिव:सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष:रवि कुमार सह_ कोषाध्यक्ष: सत्यम महतो, संगठन सचिव सदस्य: सैंटी साहू, नवल साहू, संजय महतो, अमित महतो, सुदीप महतो, छोटू महतो, संदीप साहू, अशोक महतो, अनिल राम,कामेश महतो। सलाहकार सदस्य पूर्व अध्यक्ष गण: नंदकुमार राम गोपाल प्रसाद साहू,उत्कर्ष मेहता अरविंद पाठक,दिनेश साहू,भोला साहू, बलराम महतो,रंजीत साहू। संरक्षक सदस्य: चंद्र मोहन पाठक, किनेश्वर महतो, कलावती देवी,रामलखन साहू,जयप्रकाश साहू,रामलाल महतो,केदार साहू,जयनाथ साहू,अजय सोनी,केदार लहेरी, रघुनंदन साहू, केदार महतो मोहन महली, बृजमोहन प्रसाद रविंद्र साहू रंजीत साहू नंदकिशोर शुक्ला विजय सोनी लक्ष्मण महतो,मंगरु महतो,मंटू शिवाजी साहू,अमित महतो,रामलगन महतो,ईश्वर महतो,जितेंद्र ठाकुर,दशरथ साहू,बिंदेश्वर महतो,संतोष महतो,अवधेश साहू,राजू राम,राजेश राम,जगदीश महतो। मौके पर केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र महतो ने कहा रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है इसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का त्योहार काफी धूमधाम हर्षोलास के साथ मनाया जाएगा हमारे आराध्य श्री रामलला इसी वर्ष टेंट से निकलकर सदियों बाद अपने दिव्या भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं इसी निमित्त इस वर्ष की रामनवमी अभूतपूर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। विदित है कि श्री रामनवमी पूजा आगामी 17 अप्रैल को है वही भारत मिलाप शोभायात्रा दसमीं 18 अप्रैल को है जिसमें नवरात्र प्रारंभ से लेकर सातवीं तक विभिन्न अखाड़ों में कार्यक्रम होगा और अष्टमी के रात्रि भरत मिलाप गांव परिभ्रमण शोभायात्रा नवमी दिन में पूजा और दसवीं के दिन शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों का समागम भारत मिलाप भव्य शोभायात्रा के साथ मेले में प्रस्थान कर आकर्षक अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता के साथ संपन्न होगी।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!