भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक सह प्रेस कांफ्रेंस

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा : जिला स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा लोहरदगा लोकसभा प्रत्याशी  समीर उराँव ने बताया कि  विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हमारे बूथ की कार्य योजना के संबंध में था। हमारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है नेताओं की नहीं। हमारा कोई भी निर्णय संगठन में सार्वजनिक रूप से सर्व सहमति से ली जाती है और हमारे कार्यकर्ता जनता के हित के लिए होने वाले कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाते हैं ना की भ्रामक तथ्यों को लेकर। मोदी जी ने अनेकों योजनाएं चलाई है, जो की लोगों के उत्थान के लिए बनी है. उन योजनाओं की जानकारी जनता को जाकर देंगे जिसे राज्य सरकार ने रोक रखा है. साथ ही कहा कि  आजादी के 65 वर्षो तक के अपने शासन में जनता को लूटने के बाद भी इनकम टैक्स जमा नहीं किया। इनकम टैक्स के मामला में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस दिया. अपने को संविधान से उपर समझते हुए लोकतांत्रिक देश को निडरता दिखाने का कार्य किया है, इनकम टैक्स की चोरी की है। कांग्रेस की मानसिकता है चोरी भी करो और सीना जोरी भी करो। कई प्रकार के संस्थाओं से चोरी करने का कार्य किया गया।  भारत के संविधान के अनुरूप पालन नहीं हुआ तो सबंधित लोगों पर कार्यवायी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो जेल जाना ही पड़ेगा। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है. अब कांग्रेस के पास कोई बात नहीं बची तो बेकार की पुरानी घिसे पीठे बातों को दोहरा रहे है। कई घटनाएं हुए कई परिवर्तन हुए। देश के अंदर मोदी युग आ गया है। केंद्र सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं के भविष्य के लिए कार्य कर रही है। जनता जागरूक हो गई है, मोदी युग आ गया है। अयोध्या में रामलला के आने से भगवान राम के माध्यम से मोदी युग आ गया है। अब चोरी घोटाला नहीं चलने वाला हैं। अब लोग समृद्ध होकर आगे बढ़ने वाले है। मोदी के गारंटी का हमलोग गारंटी देते है कि उनकी भूमिका हर एक क्षेत्र में है। 1 से 2 माह में सर्वे समाप्त होने वाला है, जिसके बाद गुमला में भी रेल लाइन शुरू हो पाएगी। कैसे उन्नत खेती और बेहतर बिजली व्यवस्था मिले इसके लिए भी कार्य योजना चल रहा है। जल, जंगल, जमीन पर लोग आज तक राजनीति रोटी सेंकते आये हैं, परंतु मोदी जी ने जल जंगल जमीन से लोगों को कैसे जोड़े इसपर कार्य किया जा रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव , लोकसभा सहसंयोजक सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक सद्धनु भगत विधानसभा प्रभारी अनूप अधिकारी जिला मीडिया प्रभारी पशुपतिनाथ पारस उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!