कुम्हार प्रजापति न्यास का होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि सेलटैक्स ऑफिसर श्रवण कुमार

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा:  कुम्हार प्रजापति न्यास के तत्वाधान में स्थानीय पुराना नगर भवन में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर सेलटैक्स ऑफिसर श्रवण कुमार मौजूद थे। श्रवण कुमार, ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति, महामंत्री नागेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, संरक्षक विनोद प्रसाद आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नागेंद्र प्रजापति, अजय प्रसाद, प्रमोद प्रजापति ने किया. इस कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर एवं भव्य मनमोहक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने कहा कि निस्वार्थ रूप से समाज का कार्य करते हुए शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास करने की बात कही. उन्होंने कहा लक्ष्य एवं उद्देश्य हमेशा सही होना चाहिए। अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने समाज के गठन, उद्देश्य एवं अन्य गतिविधि पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। महामंत्री नागेंद्र प्रजापति ने कहा कि समाज के उत्थान में शिक्षा के प्रति हमें जागरूक होना होगा तथा सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं अन्य क्षेत्र में सेवा भाव के साथ आगे आना होगा. संरक्षक विनोद प्रसाद ने कहा कि समाज के उत्थान में लोहरदगा की धरती अग्रणी भूमिका निभाई है, हमें समाज को और सुगठित करते हुए रचनात्मक कार्य करना होगा.  मौके पर देवानंद महतो, कमल महतो, किरण देवी, मीना प्रजापति, सुषमा प्रजापति, शिव प्रजापति, विनोद महतो, शशिकांत प्रजापति, वासुदेव महतो, शेखर प्रजापति, सरोज कुमार, प्रदीप प्रजापति, सुमन प्रजापति, दिनेश महतो, मणिलाल प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, मृत्युंजय कुमार, मधुप विपिन प्रजापति, मनु प्रजापति, गोलू प्रजापति, संजय प्रजापति, शिवांश प्रजापति, बिट्टू प्रजापति, रामदेव प्रजापति, दीपक प्रजापति, हरिनारायण प्रजापति, बलभद्र प्रजापति, रवि प्रजापति, कृष्ण देव प्रजापति, कैलाश प्रजापति, पंकज प्रजापति, चंचल प्रजापति, नेमधारी प्रजापति, चिंटू प्रजापति, पवन प्रजापति, जिले के सभी प्रखंड से कुम्हार सदस्य समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!