15 मई से खुला है ई-कल्याण पोर्टल, छात्रवृत्ति भुगतान दिसंबर से पहले होगा
रांची: आदिवासी, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान दिसंबर माह से पहले हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल 15 मई से ही खुला हुआ है और आवेदन प्रक्रिया जारी है। मंत्री ने छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर देते हुए साइकिल वितरण तथा रोजगार सृजन योजना की भी समीक्षा की।


