नशे की हालत में बसों में लगाई आग: पुलिस

M भारत 24 news live
0

 

नशे की हालत में बसों में लगाई आग: पुलिस


रांची। खादगढ़ा बस स्टैंड में बीते दिनों हुई आगजनी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दिनांक 01 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 14:30 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी छह बसों में अचानक आग लग गई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मामले की जांच जारी थी कि इसी क्रम में 02 फरवरी 2026 को बस टर्मिनल के सामने खड़ी सीटी बस (रजिस्ट्रेशन संख्या JH01AF-6969) में भी आग लगाने का प्रयास किया गया, जिसे समय रहते बुझा लिया गया।


सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि आग लगने से ठीक पहले एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा लेकर बस के भीतर प्रवेश करता है और बाहर निकलते ही बस में आग लग जाती है। जांच में यह भी पाया गया कि 01 फरवरी की घटना में भी वही व्यक्ति पहली बस में आग लगने से पांच मिनट पहले मौके पर मौजूद था।


पुलिस ने लोअर बाजार थाना कांड संख्या 31/2026 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अर्जुन भोक्ता (32 वर्ष), निवासी पिपरा टोला, थाना सिकिदरी, जिला रांची को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से माचिस और लाइटर बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था और उसी दौरान उसने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default