बड़कागांव घटना पर बनी जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश

M भारत 24 news live
0

 

बड़कागांव घटना पर बनी जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश

रांची। बड़कागांव में रैयतों के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार के मामले में गठित 9 सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू को सौंप दी। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान समिति ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व विस्तृत उच्चस्तरीय जांच कराने की अनुशंसा की।

रिपोर्ट सौंपने के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और आरती कुजूर उपस्थित रहे। समिति का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहन पड़ताल जरूरी है, ताकि प्रभावित रैयतों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। प्रदेश नेतृत्व से इस दिशा में त्वरित और ठोस कदम उठाने की अपेक्षा जताई गई है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default