एक करोड़ चालीस लाख के अफीम के अवैध खेप के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार।

M भारत 24 news live
0

 


चतरा : एसपी विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित गिद्धौर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए बरली टोला में छापामार सुरक्षाबलों ने मवेशी सेड में स्टॉक कर रखा 28 किलो अफीम के साथ तस्कर महेंद्र दांगी व दीपेंद्र दांगी को  गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का दो मोबाईल फोन भी जप्त किया गया है. अफीम के खेप को तस्करी के लिये बाहर भेजने में तस्कर जुटे थे। अभियान में एसडीपीओ के अलावे थाना प्रभारी अमित गुप्ता व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default