भारतीय जनता युवा मोर्चा का युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का आगमन हुआ. इस दौरान लोहरदगा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बरवाटोली दुर्गा मंदिर के समीप किया पुष्प गुच्छ एवं माला पहनकर स्वागत किया। तत्पश्चात युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित सेन्हा प्रखंड अंतर्गत तोड़ार ग्राम में युवा चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। चौपाल कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं मौके पर उपस्थित मोर्चे के पदाधिकारी को अंग वस्त्र एवं माला पहनकर स्वागत किया गया. चौपाल का विषय प्रवेश युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष शिखर ने किया। युवा चौपाल को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में लगातार देश का मान बढ़ा रही है। मोदी जी आम लोगों की जरूरत की सुविधाओं को समरस भाव से अनेक  जनकल्याण योजनाओं का क्रियान्वयन किया है जिससे कि आम गरीब जनता घर बैठे उसे योजनाओं का लाभ प्राप्त किए हैं। जनता के आशीर्वाद से ही मोदी जी एक सशक्त निर्णय लेने के लिए सक्षम है और योजनाओं को बिना बाधा आम जनता तक पहुंच पा रहे हैं। योजनाओं का सुचारु रूप से आगे बढ़ाने एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को करने के लिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता के आशीर्वाद से 400 सीटों जितने का लक्ष्य पूरा करेंगे। भाजपा झूठ की राजनीति नहीं करती वहीं हमारे झारखंड में गठबंधन सरकार की रवैया आम जनता जान चुकी है  कि किस प्रकार से योजनाओं को शुरू होने से पहले ही भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा दिया जा रहा है और सब कुछ प्रत्यक्ष दिखाई देने पर भी वोट एवं तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा देते हुए सरकार के लोग मौन धारण कर लिए हैं जिससे राज्य की व्यवस्था बहुत ही चिंताजनक है और ऐसी परिस्थितियों में हम सभी वोट की ताकत से जवाब देने का कार्य इस ठगबंधन की सरकार को करेंगे। वही अजातशत्रु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से गरीबों, पिछड़ो, अनुसूचित जाति एवं जनजाति का ख्याल रखती है  अवसर देती है. लगातार राज्य के उत्थान के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है परंतु वही राज्य के सत्ताधारी लोग झूठ और गुमराह की राजनीति करते हैं खुद की गलतियों की सजा खुद पा रहे है और दोष भाजपाइयों पर लगा रहे हैं। कानून सबके लिए समान है. झारखंड की गठबंधन सरकार की कुकर्मों  से हमारा प्रदेश दंश झेल रहा है। उसे स्वीकारने के बजाय गठबंधन के लोग धरना प्रदर्शन कर आज की आधुनिक युग में लोगों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हुए हैं.परंतु इनके लूट झूठ की राजनीति जनता समझ चुकी है। इसका जवाब लोकसभा चुनाव में आम जनता अपने मत के द्वारा देगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बाल्मीकि कुमार और सजल कुमार ने किया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजातशत्रु की विश्वजीत सहदेव जी रंजीत यादव जी बाबूराव उरांव जी शरद जी पंकज जी नवल साहू जी आदि ग्रामीण उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!