“यह सरकार गांव की सरकार है, जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता” – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
खिजरूआ, दुमका स्थित आवास पर मुख्यमंत्री से विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने मुलाकात की। इस अवसर पर नागरिकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रोजगार सहित अन्य जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निष्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “यह सरकार गांव की सरकार है और हमारी प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका पूरा लाभ उठाएं।


