बैंक ऑफ इंडिया ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश किया विशेष वेतन पैकेज

M भारत 24 news live
0

 

बैंक ऑफ इंडिया ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश किया विशेष वेतन पैकेज


रांची: बैंक ऑफ इंडिया द्वारा झारखंड विधानसभा परिसर में राज्य सरकार के नियमित, संविदा और पेंशनभोगी कर्मचारियों के लिए 'वेतन खाता पैकेज' पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस विशेष सत्र का उद्देश्य कर्मचारियों को बैंक की आधुनिक वित्तीय सेवाओं और सुरक्षा कवच से जोड़ना था।


कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने दुर्घटना बीमा, टर्म इंश्योरेंस और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर मुख्य रूप से उपस्थित थे।


बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय और उप अंचल प्रबंधक बनिता मोहापात्रा ने उत्पादों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। सत्र के दौरान कर्मचारियों ने बैंकिंग सेवाओं और बीमा लाभों को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया। बैंक ने राज्य के कर्मचारियों को उनकी जरूरतों के अनुरूप सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!