शब-ए-बारात की छुट्टी के बावजूद निर्वाचन व परीक्षाएं रहेंगी जारी

M भारत 24 news live
0

 


शब-ए-बारात की छुट्टी के बावजूद निर्वाचन व परीक्षाएं रहेंगी जारी


लोहरदगा। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, द्वारा जारी कार्यपालक आदेश के अनुसार 04 फरवरी 2026 को शब-ए-बारात के अवसर पर घोषित अवकाश के बावजूद नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 से संबंधित कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन सहित सभी निर्वाचन प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।


इसी तरह माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों, अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से किसी प्रकार के भ्रम में न पड़ने और निर्धारित तिथियों का पालन करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default