गैर-दलीय निकाय चुनाव की खुलेआम धज्जियां: झामुमो की दलीय घोषणा से सियासी तूफान

M भारत 24 news live
0

 


गैर-दलीय निकाय चुनाव की खुलेआम धज्जियां: झामुमो की दलीय घोषणा से सियासी तूफान


रांची। झारखंड में गैर-दलीय आधार पर कराए जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर गंभीर आरोप लगे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी गई शिकायत में भाजपा ने कहा है कि झामुमो ने सरकार और चुनाव आयोग के स्पष्ट आदेशों को नजरअंदाज करते हुए दलीय राजनीति शुरू कर दी है।


शिकायत के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को झामुमो के देवघर जिला अध्यक्ष ने पार्टी के आधिकारिक पैड पर, पार्टी के चुनाव चिन्ह तीर-धनुष के साथ, देवघर नगर निगम के मेयर पद के लिए रवि कुमार राउत के नाम की घोषणा की। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग ने 27 जनवरी 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी कर साफ कर दिया था कि स्थानीय निकाय चुनाव गैर-दलीय होंगे।


आवेदन में इस कदम को आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि यह उस सरकारी आश्वासन के भी खिलाफ है, जिसमें चुनाव को गैर-दलीय रखने की बात कही गई थी। भाजपा ने जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा और उम्मीदवार रवि कुमार राउत के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default