राँची। (सीसीएल) मुख्यालय में 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। जनवरी 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए 16 कर्मियों सहित सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 कर्मियों को ससम्मान विदा किया गया।
समारोह के दौरान एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएँ और स्मृतियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में सीसीएल के शीर्ष प्रबंधन, निदेशकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सीएमडी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण संगठन की प्रेरणा है। उन्होंने सभी को जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।


