20 की जगह 16 किलो राशन देने का आरोप, “अंगूठा लगाओ या जाओ” बयान से भड़के लाभुक

M भारत 24 news live
0

 


20 की जगह 16 किलो राशन देने का आरोप, “अंगूठा लगाओ या जाओ” बयान से भड़के लाभुक


रांची। रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 32 स्थित चंदो स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान पर राशन वितरण में गंभीर अनियमितता का आरोप सामने आया है। लाभुकों का कहना है कि निर्धारित 20 किलो राशन के बदले उन्हें जबरन केवल 16 किलो अनाज दिया जा रहा है। विरोध करने पर दुकानदार द्वारा कथित रूप से कहा गया—“16 किलो मंजूर है तो अंगूठा लगाइए, नहीं तो जाइए।” इस बयान से मौके पर मौजूद लाभुकों में भारी आक्रोश फैल गया।


लाभुकों ने आरोप लगाया कि यह कटौती कोई नई बात नहीं है, बल्कि हर महीने “ऊपर से कम सप्लाई” का बहाना बनाकर चार किलो अनाज कम दिया जाता है। उनका कहना है कि सरकार गरीबों के लिए जो राशन भेजती है, उसमें इस तरह की कटौती सीधे उनके हक पर डाका है। गरीब परिवारों के लिए चार किलो अनाज भी बेहद अहम होता है, और इसकी कमी से उनके रोजमर्रा के भोजन पर सीधा असर पड़ता है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूर्ण मात्रा में राशन सुनिश्चित कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। 


इस संबंध में एम भारत 24 न्यूज़ लाइव के विशेष संवाददाता ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडे से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!