
156 सुरक्षाकर्मियों को हटाने के विरोध में सीआईपी कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल झामुमो कार्यालय पहुंचा
रांची। रांची स्थित के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय मनोचिकित्सक संस्थान (सीआईपी) कांके के सुरक्षाकर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान में कार्यरत 156 सुरक्षाकर्मियों को हटाकर उनकी जगह होमगार्ड की तैनाती किए जाने के विरोध में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता को मांगपत्र सौंपा। श्री पाण्डेय ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और सरकार के स्तर पर मामला उठाकर समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की सहित अन्य उपस्थित रहे।

