4 फरवरी तक ब्लर फोटो मामलों के निष्पादन का निर्देश

M भारत 24 news live
0


4 फरवरी तक ब्लर फोटो मामलों के निष्पादन का निर्देश

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मतदाता सूची में फोटो की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं की तस्वीरें धुंधली या कम गुणवत्ता की हैं, उन्हें 4 फरवरी तक हर हाल में अपडेट किया जाए। इसके लिए सभी बीएलओ को बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की नई फोटो खींचकर अपलोड करने को कहा गया है।

बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ को अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं की जानकारी होनी चाहिए और मतदाताओं को भी अपने बीएलओ की जानकारी उपलब्ध हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ECINET के जरिए “बुक ए कॉल विथ योर बीएलओ” सुविधा दी गई है, जिससे मतदाता सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बीएलओ को कॉल बैक सुविधा का उपयोग कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संयुक्त एवं अन्य निर्वाचन पदाधिकारी भी ऑनलाइन जुड़े रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!