लोहरदगा नगर परिषद चुनाव 2026: अधिसूचना जारी, 23 फरवरी को मतदान

M भारत 24 news live
0

 


लोहरदगा नगर परिषद चुनाव 2026: अधिसूचना जारी, 23 फरवरी को मतदान

लोहरदगा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कर दी गई है। इस संबंध में के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) डॉ. ताराचंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11 बजे प्रकाशित की जाएगी।
नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगी।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी 2026 को की जाएगी।
अभ्यर्थी 6 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 11 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
7 फरवरी 2026 को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

मतदान 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8 बजे से कृषि बाजार समिति, लोहरदगा परिसर में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्य के सफल संचालन हेतु 13 कोषांगों का गठन किया गया है।


लोहरदगा नगर परिषद में 43,070 मतदाता

लोहरदगा नगर परिषद (वर्ग-ख) में एक अध्यक्ष एवं 23 वार्ड पार्षद पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिले में कुल 46 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 43,070 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इनमें 21,027 पुरुष एवं 22,043 महिला मतदाता शामिल हैं।

46 मतदान केंद्रों में से 31 संवेदनशील तथा 15 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। निर्वाचन में NOTA का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा, जिसके लिए 110 मतपेटिकाएं तैयार कर ली गई हैं।


चुनाव खर्च की सीमा तय

नगर परिषद वर्ग-ख होने के कारण अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम 6 लाख रुपये तक चुनाव खर्च कर सकेंगे, जबकि वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 1.5 लाख रुपये निर्धारित की गई है।


निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त

  • अध्यक्ष पद : अपर समाहर्ता, लोहरदगा जितेंद्र मुंडा
  • वार्ड संख्या 1 से 6 : भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुजाता कुजूर
  • वार्ड संख्या 7 से 12 : जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार
  • वार्ड संख्या 13 से 18 : कार्यपालक दंडाधिकारी अभिनीत सूरज
  • वार्ड संख्या 19 से 23 : प्रखंड विकास पदाधिकारी, कैरो छंदा भट्टाचार्य

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहे उपस्थित

प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुजाता कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार एवं कैरो प्रखंड की बीडीओ छंदा भट्टाचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!