रांची पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध

M भारत 24 news live
0


रांची पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध

रांची: आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त सह अध्यक्ष, रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों में 'अर्धा सिस्टम' से जलाभिषेक कराया जाएगा और आरती का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर करने पर विचार किया जा रहा है।


सुरक्षा के मोर्चे पर, महिला सुरक्षा के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ सादे लिबास में भी पुलिस तैनात रहेगी ताकि छेड़छाड़, छिनतई और पॉकेटमारी जैसी घटनाओं को रोका जा सके। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है कि वे मंदिर परिसर में प्लास्टिक का उपयोग न करें और प्राकृतिक सामग्री (दोना-पत्तल) ही अपनाएं।


बैठक में बिजली की निर्बाध आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी सिटी पारस राणा और एसडीएम कुमार रजत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default