पुंदाग में 1 फरवरी को भव्य धार्मिक व सेवा कार्यक्रम, दीपिका पांडेय सिंह होंगी मुख्य अतिथि

M भारत 24 news live
0

 
पुंदाग में 1 फरवरी को भव्य धार्मिक व सेवा कार्यक्रम, दीपिका पांडेय सिंह होंगी मुख्य अतिथि


रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में 1 फरवरी (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक विविध धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 251वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा आयोजित होगा।


कार्यक्रमों में श्री राधा रानी का भव्य अलौकिक श्रृंगार, भजन जागरण एवं सामूहिक महाआरती शामिल हैं। साथ ही भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन एवं पल्स ऑक्सीजन की जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।


कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 12 बजे ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह करेंगी। ट्रस्ट ने अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default