सोमा मुंडा हत्या के विरोध में रांची में शांतिपूर्ण झारखण्ड बंद

M भारत 24 news live
0

 

सोमा मुंडा हत्या के विरोध में रांची में शांतिपूर्ण झारखण्ड बंद

रांची, 17 जनवरी 2026: सोमा मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार को झारखण्ड बंद का आह्वान किया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में अल्बर्ट इक्का चौक पर हजारों कार्यकर्ता जुटे और शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी रांची को बंद कराया गया।

बबलू मुंडा ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी समाज से जुड़े लोगों की लगातार हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने सोमा मुंडा हत्या कांड की सीबीआई जांच, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। बंद में केंद्रीय सरना समिति सहित कई संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!