दिन दहाड़े सैलून मे हत्या से लोगों का पुलिस प्रशासन से उठा विश्वास: विहिप उपाध्यक्ष

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा : विश्व हिंदू परिषद लोहरदगा के जिला प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को ज्ञापन पत्र सौंपा। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि नरेश साहू उर्फ़ शिबू साहू विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय सदस्य थे, जिनकी हत्या के पश्चात अब तक कोई करवाई नही हुई है,जिसको लेकर समाज मे काफी आक्रोश का माहौल है. यदि शीघ्र अतिशीघ्र अपराध कर्मियों की पहचान, पुष्टि एवं गिरफ्तारी नहीं हुई तो विश्व हिंदू परिषद लोहरदगा के द्वारा झारखंड प्रान्त को घटना की पूर्ण जानकारी देते हुए बाध्य होकर नियमतः आंदोलन करनी पड़ेगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि विहिप सदस्य कि निर्मम हत्या समाज भूल नहीं सकती यदि विहिप सदस्य का खुले आम हत्या हो सकती है तो पुलिस प्रशासन पर किसको भरोसा होगा. यह घटना अति निंदनीय है। ज़िला मंत्री सतीश पाण्डे ने हत्या की निंदा करते हुए दोषियों पर करवाई की मांग की. नगर अध्यक्ष महेंद्र महतो ने कहा कि नरेश साहू समाज के स्तम्भ थे , उनकी अपूर्ण क्षाति की भरपाई नहीं हो सकती। मौके पर प्रान्त कार्य समिति सदस्य लाल ओंकार नाथ साहदेव, ज़िला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता उर्फ़ मन्ना भैया, ज़िला मंत्री सतीश पाण्डे, सह मंत्री रंजीत कुमार साहू ,धर्म प्रसार प्रमुख रमेश चन्द्र कुंवर, बजरंग दल संयोजक सचिन सिंघानिया, सुरक्षा प्रमुख उमेश कुमार सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख रोहित वर्मा, सह गौ रक्षा प्रमुख चंदन गोप , नगर अध्यक्ष महेन्द्र महतो, जिला समिति सदस्य अशोक कास्यकार ,आशीष वर्मा एवं मनोज महली उपस्थित थे |

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!