उद्यान विकास योजना के तहत बुढ़मू में मशरूम किट व हाइब्रिड बीज का वितरण

M भारत 24 news live
0

 


उद्यान विकास योजना के तहत बुढ़मू में मशरूम किट व हाइब्रिड बीज का वितरण


बुढ़मू प्रखण्ड के सारले पंचायत में जिला उद्यान कार्यालय, राँची द्वारा उद्यान विकास योजना के अंतर्गत पाँच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर 50 महिला कृषकों को मशरूम किट एवं प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही बुढ़मू प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के 250 कृषकों के बीच हाइब्रिड सब्जी बीज का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी महेश राम, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक प्रदीप सरकार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुकला सरकार, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कृषक मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default