भाजपा प्रदेश कार्यालय में बजट संवाद, केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख बताया

M भारत 24 news live
0

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बजट संवाद, केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख बताया


रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट भाषण को सुना गया।


प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट विकास, रोजगार और सामाजिक समावेशन को केंद्र में रखता है। उन्होंने बताया कि बजट में गरीब, किसान और महिलाओं के हितों के साथ रेल, सड़क, स्वास्थ्य तथा लघु-कुटीर उद्योगों के विस्तार पर विशेष बल दिया गया है।


मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है और रोजगार सृजन को नई गति देगा। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बजट को देशहित में महत्वपूर्ण बताया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!