रांची में ठंड-शीतलहरी का असर: KG से 6वीं तक की कक्षाएं 19 से 24 जनवरी तक सुबह 9 बजे के बाद

M भारत 24 news live
0

 

रांची में ठंड-शीतलहरी का असर: KG से 6वीं तक की कक्षाएं 19 से 24 जनवरी तक सुबह 9 बजे के बाद

रांची, 18 जनवरी 2026: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह आदेश लागू किया गया है।

आदेश के अनुसार रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी निजी एवं केन्द्रीय विद्यालयों में KG से कक्षा 6वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन कार्य 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रातः 9:00 बजे के बाद ही संचालित होगा।

यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केन्द्र झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के आधार पर लिया गया है, ताकि ठंड के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!