भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मूल समिति की बैठक, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा

M भारत 24 news live
0

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मूल समिति की बैठक, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा

रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी की मूल समिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा प्रमुख रूप से शामिल थे।


बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही भी मौजूद रहे।


इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default