बार संचालकों को सख्त हिदायत: बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, अव्यवस्था पर होगी कार्रवाई

M भारत 24 news live
0

 

बार संचालकों को सख्त हिदायत: बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, अव्यवस्था पर होगी कार्रवाई

रांची, 07 जनवरी 2026 :
के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली थाना परिसर में रांची के बार संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली डीएसपी, सदर डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कहा कि बार के अंदर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, मारपीट या विवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी बार संचालकों को निर्देश दिया कि अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों, विशेषकर बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

एसएसपी ने यह भी निर्देश दिया कि बार परिसर में होने वाली छोटी-से-छोटी झड़प या विवाद की सूचना तत्काल संबंधित स्थानीय थाना को दी जाए। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बार के भीतर उत्पन्न विवाद सड़क तक न पहुंचे और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में यह स्पष्ट चेतावनी दी गई कि पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी बार संचालकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!