सलाखों से संस्कार तक: DLSA रांची के योग अभियान ने 99 केंद्रों को एक सूत्र में बांधा

M भारत 24 news live
0


सलाखों से संस्कार तक: डालसा रांची के योग अभियान ने 99 केंद्रों को एक सूत्र में बांधा


रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रांची एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के मार्गदर्शन में हुआ।


कार्यक्रम में सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा अनिल कुमार मिश्रा, अपर न्यायायुक्त संजीव झा, न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ, न्यायालय कर्मी, मीडियाकर्मी तथा अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डालसा सचिव रांची राकेश रौशन ने किया।


अपने स्वागत संबोधन में कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि योग हमारी अमूल्य धरोहर है इसे दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लेना होगा। वहीं धन्यवाद सत्र में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि आज के समय में योग से दूरी बीमारियों का कारण बन रही है। नियमित योगाभ्यास से शरीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त की जा सकती है। 


योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एवं मध्यस्थ पंचानन सिंह ने किया। उन्होंने प्रार्थना के साथ योगाभ्यास की शुरुआत कराई और कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। इसके बाद सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीतली प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का समापन "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित् दुःखभाग्भवेत्" शांति मंत्र के साथ हुआ।


विदित हो कि DLSA रांची के इस योग अभियान में राज्यभर के 99 केंद्र ऑनलाइन Google Meet के माध्यम से जुड़े। जेलों, वृद्धाश्रमों, शेल्टर होम, ऑब्जर्वेशन होम और पीएलवी केंद्रों सहित हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित यह अभियान योग के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और संस्कार को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सफल प्रयास साबित हुआ।



Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!