विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूती: कांके में NLU ओपी का शुभारंभ

M भारत 24 news live
0

 

विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूती: कांके में NLU ओपी का शुभारंभ

रांची | 08 जनवरी 2026

रांची पुलिस ने विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कांके स्थित ओपी का कार्यारंभ किया। इस ओपी का ऑनलाइन उद्घाटन 15 नवंबर 2025 को 25वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था, जबकि अब इसका नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है।

नवनिर्मित ओपी का कार्यारंभ अपर पुलिस महानिदेशक (दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र), रांची मनोज कौशिक द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन की उपस्थिति में किया गया। उन्होने कहा कि पहल से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन और छात्रों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

NLU ओपी की स्थापना से पुलिस तक आम लोगों की पहुंच सुगम होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन, रांची शहर की सिटी सीलिंग, अपराधियों के गमनागमन पर नियंत्रण तथा रिंग रोड और आसपास होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में यह ओपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दुर्घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई भी इससे और प्रभावी होगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा ओपी में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं बल की तैनाती की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक ने क्षेत्र में प्रभावी गश्ती, अपराध नियंत्रण, NLU के छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!