गणतंत्र दिवस पर लंदन में राष्ट्रपिता को नमन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया सत्य-अहिंसा के आदर्शों का स्मरण

M भारत 24 news live
0

 

गणतंत्र दिवस पर लंदन में राष्ट्रपिता को नमन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया सत्य-अहिंसा के आदर्शों का स्मरण

लंदन/रांची, 26 जनवरी।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, समाज सेवा और न्यायपूर्ण शासन की दिशा दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार केवल स्वतंत्रता आंदोलन की अमूल्य धरोहर नहीं हैं, बल्कि वे आज भी लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों के सशक्त मार्गदर्शक बने हुए हैं। उनका जीवन हमें संयम, करुणा और नैतिक साहस के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।


इस अवसर पर झारखंड से अध्ययन के लिए आए छात्र-छात्राएं, प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रपिता को नमन कर इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाया।


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!