गणतंत्र दिवस पर लंदन में बाबा साहेब को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की श्रद्धांजलि

M भारत 24 news live
0

 


गणतंत्र दिवस पर लंदन में बाबा साहेब को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की श्रद्धांजलि

लंदन/रांची, 26 जनवरी।


77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लंदन स्थित भारत रत्न के ऐतिहासिक आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को अपने जीवन का अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की दूरदर्शी सोच और विचारधारा ने भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक मजबूत, लोकतांत्रिक और समावेशी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों पर आधारित बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी देश को दिशा दिखा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को सम्मान, गरिमा और समान अवसर का अधिकार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने गेस्ट बुक में अपने विचार भी दर्ज किए। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!