रांची में गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त आवास में हुआ झंडोत्तोलन

M भारत 24 news live
0

 


रांची में गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त आवास में हुआ झंडोत्तोलन

रांची, 26 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने उपायुक्त आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रगान के साथ झंडोत्तोलन कर देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया।


उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है, जो लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने रांचीवासियों से संविधान के आदर्शों को अपनाकर मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उपायुक्त ने सभी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default