विधानसभा सदाचार समिति की बैठक, समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश

M भारत 24 news live
0

 


विधानसभा सदाचार समिति की बैठक, समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश

लोहरदगा: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की समीक्षात्मक बैठक परिसदन, लोहरदगा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सह मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने की।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों एवं योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान सामान्य अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति एवं अनुग्रह अनुदान भुगतान की स्थिति, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों का अद्यतन प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पर सभापति रामचंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन विभागों में मामलों की संख्या अधिक लंबित है, वे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करें।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक अविलंब पहुंचे। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर कोताही न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

सभापति ने अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उच्च नैतिक मूल्यों, उत्तरदायित्व और सदाचार का पालन करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में समिति सदस्य के रूप में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो, अपर समाहर्ता लोहरदगा जितेंद्र मुंडा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default